Posted on 06 Nov, 2018 4:19 pm

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 5 नवम्बर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 31 हजार 636 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये हैं। इसी दौरान 2 हजार 934 अवैध हथियार जब्त किये गये है और 2 लाख 53 हजार 560 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं।

सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 16 लाख 21 हजार 220 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। इनमें से 15 लाख 68 हजार 592 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 12 लाख 41 हजार 782 प्रकरण पंजीबद्ध कर 12 लाख 8 हजार 907 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 3 लाख 79 हजार 438 प्रकरण पंजीबद्ध कर 3 लाख 59 हजार 685 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। इसी अवधि में वाहनों के दुरूपयोग पर 10 हजार 675 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent