Posted on 14 Nov, 2018 12:50 pm

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 13 नवम्बर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 41 हजार 511 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये है, साथ ही 4 हजार 120 अवैध हथियार जब्त किये गये है और 2 लाख 61 हजार 452 शस्त्र थानों में जमा कराये गये है।

सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 17 लाख 73 हजार 941 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। जिनमें से 17 लाख 20 हजार 81 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 13 लाख 31 हजार 818 प्रकरण पंजीबद्ध कर 12 लाख 97 हजार 943 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 4 लाख 42 हजार 123 प्रकरण पंजीबद्ध कर 4 लाख 22 हजार 138 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। वाहनों के दुरूपयोग पर 11 हजार 911 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent