Posted on 08 Apr, 2019 7:40 pm

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बाद कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिये 10 मार्च से 8 अप्रैल, 2019 तक सम्पत्ति विरूपण के 4 लाख 71 हजार 84 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इनमें से कुल 4 लाख 21 हजार 536 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। शासकीय सम्पत्ति विरूपण के पंजीबद्ध 3 लाख 98 हजार 885 प्रकरणों में से 3 लाख 51 हजार 595 प्रकरण और निजी सम्पत्ति विरूपण के पंजीबद्ध 72 हजार 199 प्रकरणों में से 69 हजार 941 में कार्यवाही की गई। इसी तरह वाहनों के दुरूपयोग के 36 हजार 744 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​​​

Recent