Posted on 13 Oct, 2018 11:43 am

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिये 6 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2018 तक 503 अवैध हथियार जप्त किये गये हैं और 99 हजार 549 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं। इसी दौरान 7 हजार 39 गैर जमानती वारंट तामील कराये गये हैं और 14 हजार 775 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 5 लाख 12 हजार 91 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इनमें से कुल 4 लाख 81 हजार 505 प्रकरण में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण के पंजीबद्ध 4 लाख 05 हजार 74 प्रकरण में से 3 लाख 89 हजार 903 प्रकरण में और निजी सम्पत्ति विरूपण के पंजीबद्ध 1 लाख 7 हजार 17 प्रकरण में से 91 हजार 602 प्रकरण में कार्यवाही की गई है। इस दौरान प्रदेश में वाहनों के दुरूपयोग के 1770 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​