Posted on 15 Apr, 2019 9:51 pm

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बाद कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिये 10 मार्च से 14 अप्रैल, 2019 तक तक सम्पत्ति विरूपण के 5 लाख 42 हजार 326 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इनमें से कुल 4 लाख 74 हजार 96 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। शासकीय सम्पत्ति विरूपण के पंजीबद्ध 4 लाख 64 हजार 218  प्रकरणों में से 4 लाख 6 हजार 564 प्रकरण और निजी सम्पत्ति विरूपण के पंजीबद्ध 78 हजार 108  प्रकरणों में से 67 हजार 532 में कार्यवाही की गई। इसी तरह वाहनों के दुरूपयोग के 41 हजार 375 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent