Posted on 04 Nov, 2018 7:05 pm

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 29 हजार 83 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये हैं। साथ ही 2 हजार 740 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं और 2 लाख 52 हजार 384 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं।

सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 15 लाख 83 हजार 686 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इनमें से 15 लाख 31 हजार 412 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 12 लाख 19 हजार 632 प्रकरण पंजीबद्ध कर 11 लाख 86 हजार 946 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 3 लाख 64 हजार 54 प्रकरण पंजीबद्ध कर 3 लाख 44 हजार 466 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। इसी दौरान वाहनों के दुरूपयोग पर 10 हजार 106 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent