Posted on 21 May, 2016 2:46 pm

स्व. राजीव गांधी का प्रौद्योगिकी की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान

राज्यपाल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित 

भोपाल : शनिवार, मई 21, 2016, 14:15 IST
 

राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनका पुण्य स्मरण किया।

राज्यपाल श्री यादव ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी का तकनीकी शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किये।

राज्यपाल श्री यादव ने स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा देश को विकासशील देशों में सर्वोच्च स्थान दिलवाने के सपने को साकार करने में युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आव्हान किया है।

राजेन्द्र राजपूत