भोपाल जिले में सभी माध्यमिक विद्यालय सुबह 9:30 बजे से होंगे संचालित
Posted on 04 Jan, 2026 8:18 pm
जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल श्री एन.के. अहिरवार ने तापमान में गिरावट होने से भोपाल जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा संचालन 9:30 बजे से किये जाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश में जिले में संचालित शासकीय/ अशासकीय/ सीबीएसई/ आईसीएसई/अनुदान और अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर सोमवार 5 जनवरी से तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश