Posted on 14 Mar, 2020 7:55 pm

 गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू द्वारा पदोन्नति की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ करने के संबंध में दिए गए निर्देश के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस में उप निरीक्षक (एसआई) और सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नति के रास्ते खुल गए हैं। दोनों पदों पर शीघ्र ही पदोन्नति होने जा रही है। पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी ने पदोन्नति के लिए विभागीय समिति गठित कर दी है। आगामी बुधवार को पुलिस मुख्यालय में एसआई और शुक्रवार को एएसआई के पदों पर पदोन्नति के लिए पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई है। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री ने 06 नवम्बर 2019 को प्रमुख सचिव गृह (पुलिस) को पुलिस विभाग के सभी संवर्गों में पदोन्नति की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे। 

साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़

Recent