Posted on 17 Jan, 2019 12:55 pm

 

राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किये गये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार श्री दुर्ग विजय सिंह अपर सचिव मंत्रालय को अपर सचिव राजस्व विभाग, श्री माल सिंह भयड़िया अपर सचिव मंत्रालय को अपर सचिव श्रम विभाग और श्री रोहित सिंह उप सचिव मंत्रालय को अपर प्रबंध संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश