Posted on 29 Feb, 2020 7:10 pm

कलेक्टर गौरेला पेण्ड्रा मरवाही श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बिलासपुर को निर्देशित किया गया है कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में पदस्थ एवं बिलासपुर जिले में अनियमित रूप से संलग्न कर्मचारियों को नवगठित जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के मूल पदस्थ स्थान हेतु भारमुक्त करें।

उन्होंने कहा कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के शासकीय विभागों की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिये कर्मचारियों की आवश्यकता है। विभागों की समीक्षा से यह ज्ञात हुआ है कि जिले के कई कर्मचारी विगत कई वर्षों से बिलासपुर के कार्यालयों में संलग्न रहकर कार्यरत है। शासन द्वारा संलग्नीकरण को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। कर्मचारी अनियमित रूप से संलग्न होकर कार्यरत है।

उन्होंने निर्देशित किया है कि अनियमित रूप से संलग्न कर्मचारियों को नवगठित जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के मूल पदस्थ स्थान हेतु भारमुक्त करें अन्यथा संबंधित कर्मचारियों को आगामी माह का वेतन नहीं दिया जायेगा। संबंधित कार्यालय प्रमुख/संलग्नकर्ता अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जायेगा।

नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के कर्मचारी जो अविभाजित जिले बिलासपुर में संलग्न होकर कार्य कर रहे हैं उनमें श्री अविनाश डे सहायक ग्रेड-3 मूल पदस्थ संस्था हाई स्कूल पण्डरी वर्तमान में कार्यालय संयुक्त संचालक संभागीय शिक्षा बिलासपुर, श्रीमती अहिल्या महिलांगे भृत्य मूल पदस्थ संस्था शासकीय कन्या हाईस्कूल नवागांव वर्तमान में कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर, श्री परमेश्वर प्रसाद पाण्डेय भृत्य मूल पदस्थ संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर विकासखंड गौरेला वर्तमान में जिला सूचना विज्ञान केन्द्र बिलासपुर, श्री जी.ए.अश्वनी प्राचार्य मूल पदस्थ संस्था शासकीय गुरूकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड वर्तमान में जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर, श्रीमति रत्ना सहायक ग्रेड-2 मूल पदस्थ संस्था शासकीय गुरूकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड वर्तमान में जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर, श्री शशांक देवांगन सहायक ग्रेड-3 मूल पदस्थ संस्था शासकीय हाईस्कूल अमारू वर्तमान में संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर, श्रीमती डाली धु्रव सहायक ग्रेड-3 मूल पदस्थ संस्था हाईस्कूल मुरमुर वर्तमान में कार्यालय राज्य शिक्षा आयोग रायपुर में पदस्थ है।

श्री भूपेन्द्र पारचे भृत्य मूल पदस्थ संस्था जनपद पंचायत गौरेला वर्तमान में जिला पंचायत बिलासपुर, श्री रितेश सिंह व्यायाम शिक्षक एलबी मूल पदस्थ संस्था कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला विकासखंड पेण्ड्रा, वर्तमान में हाईस्कूल पौंसरा विकासखंड बिल्हा, श्रीमती गायत्री जोशी शिक्षक मूल पदस्थ संस्था माध्यमिक शाला तवाडबरा वर्तमान में बिल्हा विकासखंड में संलग्न, श्री व्ही.के.देवांगन लेखापाल मूल पदस्थ संस्था विकासखंड शिक्षा अधिकारी मरवाही वर्तमान में जिला पंचायत बिलासपुर, श्री पुन्नीलाल यादव सहायक ग्रेड-2 मूल पदस्थ संस्था हायर सेकेण्डरी स्कूल भर्रीडांड़ वर्तमान में जिला पंचायत बिलासपुर, श्री यू.एस.गुप्ता सहायक ग्रेड-2 मूल पदस्थ संस्था खण्ड शिक्षा अधिकारी पेण्ड्रा वर्तमान में उप संचालक पंचायत बिलासपुर, श्री योगेश कुमार शर्मा सहायक ग्रेड-3 मूल पदस्थ संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर वर्तमान में कार्यालय कलेक्टर प्रोटोकाल शाखा बिलासपुर, श्री रोमेश चक्रवर्ती सहायक ग्रेड-3 मूल पदस्थ संस्था कार्यालय जनपद पंचायत पेण्ड्रा वर्तमान में जनगणना शाखा बिलासपुर, श्री सुखसागर सूर्यवंशी उप अभियंता मूल पदस्थ संस्था जनपद पंचायत मरवाही वर्तमान में जनपद पंचायत कोटा, कु. ग्रगा कौशिक उप अभियंता मूल पदस्थ संस्था जनपद पंचायत गौरेला वर्तमान में जनपद पंचायत बिल्हा, श्री योगेश तिवारी कम्प्यूटर आपरेटर जनपद पंचायत गौरेला वर्तमान में जिला पंचायत बिलासपुर, सुश्री रीना यादव कार्यक्रम अधिकारी मूल पदस्थ संस्था वर्तमान में जिला पंचायत बिलासपुर, श्री देवेन्द्र सिंह राजपूत उप अभियंता मूल पदस्थ संस्था जनपद पंचायत पेण्ड्रा वर्तमान में जनपद पंचायत बिल्हा एवं श्री छोटे लाल कोसरिया तकनीकी सहायक मूल पदस्थ संस्था जनपद पंचायत पेण्ड्रा वर्तमान में  मनरेगा शाखा जिला पंचायत बिलासपुर में पदस्थ है।

श्री अतुल कुमार सिंह अधीक्षक द श्रेणी मूल पदस्थ संस्था प्री.मै.आदि.बा.छात्रावास कोरबा विकासखंड गौरेला वर्तमान में प्री.मै.अनु.जा.बा.छात्रावास गनियारी विकासखंड तखतपुर, कु.श्वेता गुप्ता अधीक्षक द श्रेणी मूल पदस्थ संस्था प्री.मै.आदि.क.छात्रावास सरकारीपारा पेण्ड्रा विकासखंड पेण्ड्रा वर्तमान में प्री.मै.आदि.क.छात्रावास बिल्हा विकासखंड बिल्हा, कु.रोशनीपाल अधीक्षक द श्रेणी मूल पदस्थ संस्था प्री.मै.आदि.क.छात्रावास सकोला विकासखंड पेण्ड्रा वर्तमान में प्रयास आवासीय कन्या विद्यालय बिलासपुर विकासखंड बिल्हा, श्रीमती सरिता धृतलहरे भृत्य मूल पदस्थ संस्था मा.शा.मनौरा विकासखंड मरवाही वर्तमान में क.छात्रावास पचपेड़ी मस्तूरी, श्रीमती अजीत कुजूर उ.वि.शि.मूल पदस्थ संस्था मा.शा खोडरी वर्तमान में क.छात्रावास बिलासपुर, श्रीमती अनीता भास्कर सहायक शिक्षक मूल पदस्थ संस्था प्रा.शा.धुरदेवापारा विकासखंड मरवाही वर्तमान में आश्रम शाला देवरीखुर्द बिलासपुर, श्रीमती निधी राय सहायक शिक्षक एलबी मूल पदस्थ संस्था प्रा.शा.अमेराटिकरा विकासखंड मरवाही वर्तमान में आश्रम शाला देवरीखुर्द, श्रीमती हीरा नेताम शिक्षक पंचायत मूल पदस्थ संस्था मा.शा.बंशीताल वर्तमान में आदि.क.छात्रावास जरहाभाठा बिलासपुर, श्रीमती प्रतिभा मोहगांवकर प्राचार्य मूल पदस्थ संस्था शा.उ.मा.वि.बगरार वर्तमान में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर, श्रीमती मंजूलता पदम व्यायाम मूल पदस्थ संस्था मिश्रीदेवी शा.क.उ.मा.वि.गौरेला वर्तमान में कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बिलासपुर, श्री जी.डी.दिवान लेखापाल मूल पदस्थ संस्था हा.से.स्कूल सेमरदर्री वर्तमान में कार्यालय सहायक आयुक्त आदि.वि.बिलासपुर, श्री रमेश कुमार शर्मा सहायक ग्रेड-2 मूल पदस्थ संस्था हा.से.स्कूल कन्या मरवाही वर्तमान में संभागीय आयुक्त बिलासपुर, श्री रामप्रसाद साहू रसोईया मूल पदस्थ संस्था प्री.मै.आदि.छात्रावास जोगीसार विकासखंड गौरेला वर्तमान में जिला कार्यालय कलेक्टर बिलासपुर, श्री सुशील कुमार मिश्रा कोच मूल पदस्थ संस्था बालक क्रीड़ा परिसर शा.गुरूकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड वर्तमान में कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण बिलासपुर तथा श्री पी.जी.जयकृष्णन व्यायाम शिक्षक मूल पदस्थ संस्था बालक क्रीड़ा परिसर गुरूकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड वर्तमान में कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण बिलासपुर में पदस्थ है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़