Posted on 24 Nov, 2025 5:09 pm

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कैलाश जोशी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय जनसंघ और भाजपा के माध्यम से स्व. श्री जोशी जी ने असहाय वर्गों, कृषकों एवं दलितों की आवाज बुलंद की तथा संगठन को मजबूत किया। जोशी जी की अप्रतिम सेवा और समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य करने की भावना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश