Posted on 19 Dec, 2025 1:51 pm

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमर शहीद पं.रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां और रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के अटल संकल्प के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर इन शहीदों ने संपूर्ण राष्ट्र को जागृत किया। उनका बलिदान युगों-युगों तक याद किया जाएगा। उनके ऋण से राष्ट्र कभी उऋण नहीं हो सकेगा।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश