मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्र कवि मैथिली शरण गुप्त की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
Posted on 12 Dec, 2025 2:02 pm
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मभूषण से विभूषित राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजागृति के साथ राष्ट्रीय नैतिक चेतना से अनुप्राणित उनकी कृतियों में तत्कालीन समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता भी है। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की साहित्यिक रचनाएं देश की अमूल्य धरोहर हैं।
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश