Posted on 11 Dec, 2025 1:31 pm

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के गौरव, दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, कवि प्रदीप जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि उनकी रचनाएं जन-जन के ह्रदय में राष्ट्र गौरव व स्वाभिमान की ज्वाला प्रज्ज्वलित करती हैं। मां भारती की सेवा के प्रति संकल्प को सुदृढ़ता प्रदान करती उनकी कृतियां साहित्य जगत की अमूल्य धरोहर हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश