Posted on 05 Sep, 2025 2:10 pm

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को प्रकृति, उपासना एवं कृषि संस्कृति के प्रतीक पर्व ओणम की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केरल की पवित्र धरती से जुड़ा यह महा उत्सव सह-अस्तित्व, प्रेम और एकता की अथाह प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व सबके जीवन में आरोग्यता, समृद्धि, नई ऊर्जा और नए संकल्प लेकर आए।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश