Posted on 22 Oct, 2025 2:43 pm

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कुशल मार्गदर्शक और जनप्रिय नेता श्री शाह का राष्ट्र की सुरक्षा, सुशासन और लोककल्याण के प्रति अटूट समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से श्री अमित शाह के उत्तम स्वास्थ्य, उनके दीर्घायु होने और यशस्वी जीवन के लिए मंगलकामना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश