गरीब कल्याण मिशन की गतिविधियों और लक्ष्यों के अनुश्रवण हेतु विभागीय समिति गठित
Posted on 10 Dec, 2025 3:43 pm
गरीब कल्याण मिशन की चिन्हित गतिविधियों और लक्ष्यों के अनुश्रवण के लिए राज्य शासन ने मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास की अध्यक्षता में विभागीय अनुश्रवण समिति का गठन किया है।
यह समिति मंत्रिमण्डल समिति के निर्णयों व निर्देशों के पालन की समीक्षा करेगी तथा इसकी बैठक हर तीन माह में होगी।
समिति में अपर मुख्य सचिव—नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, स्कूल शिक्षा, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, वित्त तथा प्रमुख सचिव—लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी, सचिव, महिला एवं बाल विकास, संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना, मिशन संचालक, स्वच्छ भारत अभियान, संचालक, पंचायत राज, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को सदस्य बनाया गया है।
अपर मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवास को सदस्य सह-सचिव तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास को सदस्य सचिव बनाया गया है।
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश