Posted on 28 Aug, 2019 8:13 pm

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खेलप्रेमी नागरिक बंधुओं और खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति को नमन करते हुए कहा कि खेल दुनिया को आपस में जोड़ने वाली संस्कृति को जन्म देते हैं। हार-जीत से परे खेलों की संस्कृति भेदभाव मिटा देती है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से सिर्फ मैडल नहीं दिल भी जीतते हैं।

श्री नाथ ने मध्यप्रदेश सरकार खेलों के लिये जरूरी अधोसंरचनात्मक सुविधाएँ बढ़ाने के लिये प्रतिबद्ध है। साथ ही खिलाड़ियों को स्वस्थ वातावरण और गुणात्मक प्रशिक्षण देकर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिये तैयार करने पर और ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश में नई खेल प्रतिभाओं की खोज निरंतर जारी रहेगी।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent