मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 : 6 से 10 दिसंबर तक
Posted on 08 Dec, 2025 9:01 pm
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के प्रथम चरण के अंतर्गत गणना पत्रकों के प्रकाशन एवं प्राप्ति के दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की पहचान और सत्यापन के लिए जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 6 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक BLO–BLA तथा सहयोगी कार्मिकों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
इन बैठकों में ऐसे मतदाताओं की अंतिम सूची तैयार की जा रही है और उसे संबंधित मतदान केन्द्रों पर प्रदर्शित भी किया जा रहा है। जिन घरों से अब तक गणना पत्रक प्राप्त नहीं हुए हैं, उनकी जानकारी भी BLO द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।
बैठक की कार्यवाही तथा संबंधित फोटोग्राफ को संबंधित जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है, जिससे आम मतदाता आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें।
साथ ही, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के BLA से अनुरोध किया गया है कि वे प्रदर्शित सूची का अवलोकन करें और यदि किसी प्रकार की विसंगति पाई जाती है, तो उसकी सूचना 11 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध कराएं ताकि BLO App के माध्यम से समय पर संशोधन किया जा सके।
गणना पत्रक प्राप्त होने पर—अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं को छोड़कर—अन्य सभी के नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश