Posted on 19 Jan, 2019 6:34 pm

 

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील ने वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी श्री अशोक जैन 'भाभा' के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री अकील ने कहा कि श्री भाभा एक जानी-मानी राजनीति हस्ती थे।

मंत्री श्री अकील ने कहा कि श्री भाभा स्वच्छ राजनीति के प्रेरक थे। वे सदा सभी के दु:ख-सुख में सहभागी रहे। तडक-भड़क से दूर, सादगी से समाज सेवा करना उनकी पहचान थी। श्री अकील ने कहा कि उनके दुनिया से एकाएक यूँ चले जाने से हम सब स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि श्री भाभा की कमी हमेशा खलती रहेगी।

श्री आरिफ अकील ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों एवं इष्ट मित्रों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​