Posted on 16 May, 2020 7:40 pm

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज यहां उनके निवास कार्यालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपने विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन में से 7 लाख 7 हजार 439 रूपए की राशि का चेक सौंपा गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोविड-19 के कारण उत्पन्न विषम परिस्थिति से निपटने के लिए निगम के सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राज्य वन विकास निगम श्री आर. गोवर्धन, वन विभाग के सचिव श्री जयसिंह म्हस्के तथा मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया और वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़