Posted on 11 Jan, 2019 5:52 pm

 

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती पटेल ने शुभकामना संदेश में कहा कि हमारे देश की विविधता में एकता की संस्कृति विश्व प्रसिद्ध और अद्वितीय है।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि हमारे देश में सभी त्यौहार एकता, शांति, सदभाव और भाई-चारे के साथ सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाये जाते हैं। सभी देशवासी एक-दूसरे के त्यौहारों में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि मकर संक्राति, लोहड़ी और पोंगल का त्योहार समृद्धि और उन्नति का प्रतीक है। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent