Posted on 04 Mar, 2020 8:55 pm

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके दो दिवसीय प्रवास पर दिल्ली जाएंगी। सुश्री उइके 05 मार्च को रात्रि 08:20 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से वायुयान से प्रस्थान करेंगी और रात्रि 10 : 00 बजे दिल्ली पहुंचेंगी तथा उसके बाद छत्तीसगढ़ भवन जाएंगी। राज्यपाल 06 मार्च को स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी और 07 मार्च को शाम 06:00 बजे नई दिल्ली से विमान द्वारा प्रस्थान कर 07: 45 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगी।

साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़