Posted on 02 Nov, 2019 5:41 pm

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राज्योत्सव 2019 में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। वे सुराजी योजना और मॉडल गौठान के स्टाल का अवलोकन किया और सराहना भी की। सुश्री उइके कृषि विकास किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी के स्टाल पर पहुंची और कृषि विकास केन्द्र कोरिया के स्टाल में बकरी पालन तथा चारा उत्पादन के नवीनतम तरीकों की जानकारी ली। इसके पश्चात राज्यपाल देवभोग दुग्ध उत्पादन केन्द्र के स्टाल में पहुंची, जहां उन्हें रबड़ी और पेड़े भेंट किये गए, जिसका राज्यपाल ने स्वाद चखा और उनकी सराहना भी की। राज्यपाल को कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने उन्नत किस्म के जामुन का पौधा भेंट किया।

साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़