Posted on 08 Sep, 2025 5:55 pm

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व साक्षरता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ज्ञान ही सशक्त एवं विकसित भारत का आधार है। साक्षरता केवल पढ़ाई-लिखाई भर नहीं है, बल्कि यह उत्तरोत्तर विकास, समान अवसर, जागरूक नागरिकता और आत्मनिर्भरता की कुंजी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान के दीप को निरंतर जलाए रखें।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश