Posted on 02 Feb, 2019 2:14 am

 

संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा और आयुष मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, वन मंत्री श्री उमंग सिंघार और पर्यटन एवं नर्मदा घाटी विकास मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने पूर्व मंत्री श्री घनश्याम पाटीदार के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है।

शोक संदेश में डॉ. साधौ ने कहा कि मिलनसार और दूसरों की सहायता के लिये हमेशा अग्रणी रहने वाले स्व. श्री घनश्याम पाटीदार को श्रेष्ठ विधायक और मंत्री का पुरस्कार मिला था। वन मंत्री ने कहा कि स्व. श्री पाटीदार का देहदान का संकल्प आदर के योग्य है। श्री बघेल ने कहा कि अपने उत्कृष्ट व्यवहार, अनुपम कार्यों और समाज के वंचित वर्ग के लिये की गई सेवाओं के लिये स्व. श्री पाटीदार को हमेशा याद किया जायेगा।

मंत्रीगण ने ईश्वर से मृत आत्मा को शांति और परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent