Posted on 03 Oct, 2019 7:55 pm

जल-संसाधन मंत्री श्री हुकुम सिंह कराड़ा ने अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एम. गोपाल रेड्डी की माताजी श्रीमती सुशीला देवी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री कराड़ा ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री रेड्डी की माताजी श्रीमती सुशीला देवी का आज हैदराबाद में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

साभारजनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश