Posted on 02 Feb, 2019 2:10 am

 

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रयागराज कुंभ में शामिल होने जा रहे सागर जिले के 6 तीर्थ यात्रियों की भीषण सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु होने पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। श्री राजपूत ने दिवंगत तीर्थ यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी इलाके में गत दिवस तीर्थ यात्रियों की वाहन एक अन्य वाहन से टकराए जाने के कारण यह भीषण दुर्घटना हुई। दुर्घटना में सागर जिले के सभी 6 तीर्थ यात्रियों की मौके पर ही असामयिक मृत्यु हो गई।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent