Posted on 09 Jan, 2019 6:02 pm

 

संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा और आयुष मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री राधेश्याम जुलानिया, अपर मुख्य सचिव आयुष श्रीमती शिखा दुबे, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री शिवशेखर शुक्ला और संस्कृति सचिव श्रीमती रेणु तिवारी भी उपस्थित थे।

डॉ. साधौ ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोई एक संस्कृति न होकर विभिन्न संस्कृतियों का पुंज है। संस्कृति मंत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सभी संस्कृतियों का उनके प्राकृतिक स्वरूप के साथ संरक्षण और संवर्धन करते हुए बेहतरी के प्रयास करना है। डॉ. साधौ ने कहा कि मध्यप्रदेश में 40 किलोमीटर के बाद भाषा और संस्कृति बदल जाती है। केवल एक संस्कृति नहीं बुंदेलखण्ड, बघेलखण्ड, निमाड़ी, महाकौशल, मालवा आदि सभी संस्कृतियों का समायोजन किया जायेगा।

विभागीय समीक्षा भी की

डॉ. साधौ ने कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद परिचयात्मक बैठक में तीनों विभागों की गतिविधियों की समीक्षा भी की। डॉ. साधौ ने विभाग प्रमुखों से कहा कि वचन-पत्र में दिये गये वचनों को जल्द ही पूरा करने का प्रयास करें।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent