Posted on 04 Mar, 2020 9:51 pm

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील ने युवा पर्वतारोही सुश्री मेघा परमार और श्री शोभित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊँचे पर्वत कोज़िअस्को फतह करने पर बधाई दी है। सीहोर निवासी सुश्री परमार और श्री शर्मा कोज़िअस्को पर तिरंगा फहराने वाले मध्यप्रदेश के पहले महिला और पुरुष हैं।

श्री अकील ने शुभकामना संदेश में कहा है कि सीहोर जिले की बेटी ने देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है। खराब मौसम और कठिन बाधाओं को पार कर पर्वत के शिखर पर तिरंगा फहराना गौरव की बात है।

साभारजनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​