Posted on 03 Sep, 2019 5:26 pm

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने शांति कुंज हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में संचालित स्वावलम्बन केन्द्रों का अवलोकन किया। श्री पांसे ने वहाँ गौ-शाला प्रबंधन देखा और आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

मंत्री श्री पांसे ने विश्वविद्यालय के संचालक श्री चिन्मय पण्डया से भेंट की। उन्होंने प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर स्वावलम्बन केन्द्र विकसित करने पर चर्चा की। श्री पांसे ने विश्वविद्यालय में टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश