Posted on 02 Sep, 2019 10:39 pm

विधि-विधायी कार्य, जनसम्पर्क, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने सोमवार शाम नया सवेरा बस्ती का दौरा किया। बस्ती में मंत्री श्री शर्मा नागरिकों से रू-ब-रू हुए। उन्होंने स्थानीय समस्याएँ सुनी और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये।

मंत्री श्री शर्मा ने विधायक निधि से नया सवेरा बस्ती में शेड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर आयुक्त नगर निगम श्री मयंक वर्मा को शेड का कार्य जल्दी शुरू करने को कहा। मंत्री श्री शर्मा के साथ पार्षद श्री योगेन्द्र सिंह चौहान, पार्षद श्री मोनू सक्सेना, श्री अनस पठान और श्री शोएब खान भी थे।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​