Posted on 14 Jan, 2019 5:18 pm

 

लोक  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट आज इंदौर में सेल्बी हॉस्पिटल पहुँचे। उन्होंने वहाँ भर्ती चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मंत्री श्री सिलावट ने डॉ. साधौ का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी चर्चा की। ज्ञातव्य है कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. साधौ को गत दिवस एक कार्यक्रम में अचानक गिरने से चोट लगी थी।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​