Posted on 05 Mar, 2020 5:01 pm

राज्य शासन ने दो सिंचाई योजनाओं के लिए चार करोड़ 57 लाख 36 हजार रूपए की राशि स्वीकृत किए है। स्वीकृत इन सिंचाई योजनाओं के कार्यो में धमतरी जिले के विकासखण्ड कुरूद की महानदी मुख्य नहर तथा चोरभट्टी माईनर के लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 67 लाख 97 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। सिंचाई योजना के इन कार्यो के पूर्ण होने पर 150 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई प्रस्तावित है। इसी तरह से कांकेर जिले के विकासखण्ड चारामा की हर्राडोला उद्वहन सिंचाई योजना के विभिन्न कार्यो के लिए एक करोड़ 89 लाख 39 हजार रूपए स्वीकृत किए है। सिंचाई योजना के प्रस्तावित इन कार्यो के पूर्ण होने पर क्षेत्र में 260 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यो को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़