Posted on 09 Sep, 2019 1:35 pm

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की माताजी श्रीमती शारदा देवी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री कमल नाथ ने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय श्रीमती शारदा देवी सरल स्वभाव, आध्यात्मिक विचारों और संस्कारों वाली महिला थीं।

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति देने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश