Posted on 02 Feb, 2019 2:12 am

 

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री घनश्याम पाटीदार के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री घनश्याम पाटीदार मिलनसार और सरल स्वभाव के जन नेता थे।

श्री कमल नाथ ने शोक संदेश में कहा कि श्री पाटीदार ने जन-प्रतिनिधि के नाते अपने क्षेत्र और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि श्री पाटीदार के निधन से कांग्रेस ने एक जनप्रिय नेता खो दिया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent