Posted on 31 Oct, 2019 4:11 pm

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ को आज मंत्रालय में चिकित्सा शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज द्वारा मध्यप्रदेश के अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए गए पाँच लाख रूपए का चेक भेंट किया।

इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा, जल संसाधन मंत्री श्री हुकुम सिंह कराड़ा, जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, पर्यटन मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल, महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी, वित्त मंत्री श्री तरूण भनोत और खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उपस्थित थे।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent