Posted on 12 Oct, 2019 6:39 pm

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की, जिससे त्याग, मानवता, समरसता, सद्भाव और सेवा जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा मिलती है।

श्री कमल नाथ ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई शिक्षा को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हम सभी लोगों को समाज की बुराईयों को जड़ से खत्म करने के लिए उनके जैसे तप संकल्प की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि समाज सहित प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि महर्षि वाल्मीकि के बताये मार्ग पर चलकर समाज में समरसता और सद्भाव के वातावरण को मजबूत बनायें।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश