Posted on 13 Sep, 2019 2:58 pm

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने खटलापुरा  में हुई नाव दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है ।

श्री सिंह ने मृतकों के परिजन को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश नगर निगम को दिए हैं। नगर निगम भोपाल द्वारा मृतकों के परिजन को  2-2 लाख रुपए  देने का निर्णय लिया गया है। राज्य शासन द्वारा 11-11 लाख रुपए और रेडक्रॉस द्वारा 50-  50 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश