Posted on 16 Jan, 2019 11:01 pm

 

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने संत हिरदाराम नगर में बीआरटीएस के संबंध में व्यापारियों से चर्चा की। डॉ. नरेश ज्ञानचंदानी एवं अन्य व्यापारियों ने बीआरटीएस के संबंध में जरूरी सुझाव दिये। श्री सिंह ने व्यापारियों के सुझावों एवं तर्कों को ध्यान से सुना और इस पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

श्री सिंह ने कहा कि संत हिरदाराम नगर की मर्जर की समस्या का भी समाधान निकाला जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आप लोगों की सेवा के लिये सदैव तत्पर है। आप लोगों से चर्चा के बाद सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। व्यापारियों ने श्री सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​