Posted on 19 Jun, 2025 5:20 pm

प्रदेश में ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून 2025 को प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक योग प्रदर्शन के लिये लोक शिक्षण संचालनालय ने दिशा निर्देश जारी किये है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की इस वर्ष की थीम "एक पृथ्वी - एक स्वास्थ्य के लिये योग" रखी गई है। दिये गये निर्देशों में कहा गया है कि शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक योग प्रदर्शन के लिये आयुष मंत्रालय के कॉमन योग प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 के आयोजन से संबंधित अतिरिक्त जानकारी, जिसमें ब्रांडिंग किट, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित आवश्यक सहायक सामग्री, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10 प्रमुख कार्यक्रमों से संबंधित व्यापक पाठ्य सूचना और लिंक की जानकारी दिशा निर्देश के साथ भेजी गयी है।

संपूर्ण प्रदेश में योग कार्यक्रम के लिये निर्धारित पल प्रतिपल समय सारणी के अनुसार आयोजित किया जायेगा। 

क्र

कार्यक्रम विवरण

समय

1.       

शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थी एवं अन्य सहभागी गण की उपस्थिति

प्रात: 6 बजे से पूर्व

2.       

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आगमन एवं उद्बोधन

प्रात: 6 बजे से 6:30 तक

3.       

भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण

प्रात: 6:30 बजे से 6:40 तक

4.       

विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के  उद्बोधन का सीधा प्रसारण

प्रात: 6:40 बजे से 7:00 तक

5.       

सामान्य योग प्रोटोकाल का योगाभ्यास

प्रात: 7 बजे से 7:45 तक

 

मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के उद्बोधन कार्यक्रमों का सीधा प्रसार प्रसारण एनआईसी द्वारा प्रदाय लिंक के माध्यम से किया जायेगा। दिशा निर्देश में कहा गया है कि योग के मूल सिद्धांतों और इसके लाभों को बताने के लिये विद्यालयों में कार्यक्रम स्थल पर योग विशेषज्ञों को आमंत्रित कर योग व्याख्यान करायें। स्कूल शिक्षा विभाग के सामूहिक योग कार्यक्रम के ‍लिये राज्य नोडल अधिकारी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री एचएन नेमा को बनाया गया है। उनका मोबाईल नबंर 9406952232 है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश