Posted on 25 Dec, 2025 2:57 pm

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर उनका पुण्य स्मरण किया। लोकभवन में गुरुवार को आयोजित समारोह में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल श्री पटेल ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी उनके लिए सदैव प्रेरणा का स्त्रोत हैं। उनका राष्ट्र प्रेम, ओजस्वी व्यक्तित्व और हिन्दी प्रेम आज भी सबको सही दिशा दिखाता है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश