Posted on 11 Feb, 2020 4:21 pm

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री पी.नरहरि ने नगर परिषद, थांदला जिला झाबुआ में की गई अनियमितताओं पर तत्कालीन तीन मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की दो-दो वेतनवृद्धि रोकने के आदेश दिये हैं।

तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री एम.आर.निगवाल और प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिनेश जमरे एवं श्री एल.एस.डोडिया की दो-दो वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकी गयी हैं। श्री निगलवाल के वेतन से 31 हजार रूपये की वसूली के भी आदेश दिये गए हैं।

साभारजनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent