Posted on 29 Feb, 2020 6:57 pm

कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यार्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम द्वारा दिनांक 04 मार्च 2020 बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें में. सुखकिसान बायोप्लाॅटेक लिमि., न्यू बस स्टैण्ड, तिफरा, बिलासपुर द्वारा पद एग्रीकल्चर एडवाईजर एवं फिल्ड आफिसर के 23 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 12वीं उत्तीर्ण, वेतन रू. 7,500-16,700 प्रतिमाह, आयुसीमा 20 से 32 वर्ष, कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य) तथा में. कवर्धा फ्रेक्चर हाॅस्पिटल एडं ट्रामा संेटर, बायपास रोड, कवर्धा द्वारा आॅपरेशन थियेटर सहायक के 2 पद (न्यून.शैक्ष.यो. आॅपरेशन थियेटर व्यवसाय उत्तीर्ण प्रमाण पत्र तथा 1-2 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन न्यून. रू. 7,000 प्रतिमाह, आयुसीमा 18 से 30 वर्ष, कार्यक्षेत्र कवर्धा शहर), आई.सी.यू. स्टाॅफ के 03 पद (न्यून.शैक्ष.यो. बी.एस.सी. (नर्सिंग) तथा 1-2 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन न्यून. रू. 5,000 प्रतिमाह, आयुसीमा 18 से 30 वर्ष, कार्यक्षेत्र कवर्धा शहर),  नर्सिग स्टाॅफ के 5 पद (न्यून.शैक्ष.यो. जी.एन.एम./ए.एन.एम./12वीं बायो) कक्षा उत्तीर्ण तथा 1-2 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन न्यून. रू. 4000 प्रतिमाह, आयुसीमा 18 से 30 वर्ष, कार्यक्षेत्र कवर्धा शहर), रिसेप्सनिष्ट, पर्सनल असिस्टेंट के 1 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 12वीं बायो कक्षा उत्तीर्ण तथा 01-02 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन न्यून. रू. 4,000 प्रतिमाह, आयुसीमा 18 से 30 वर्ष, कार्यक्षेत्र कवर्धा शहर), माली व रसोईया के 2 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 5वीं कक्षा उत्तीर्ण तथा 01-02 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन न्यून. योग्यतानुसार, आयुसीमा 18 से 50 वर्ष, कार्यक्षेत्र कवर्धा शहर) पर भर्ती किया जाना है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। अतः पद, संस्था, कार्य व अन्य जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजन से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ कार्यालयीन समय प्रातः 10.30 बजे उपस्थित हो सकते है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़