Posted on 06 Feb, 2019 7:28 pm

 

प्रदेश में नये मार्गों पर वाल्वो बसों का संचालन प्रारंभ किया जायेगा। परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि वर्तमान में इंदौर, भोपाल, सागर, जबलपुर, पचमढ़ी आदि स्थानों के मध्य वाल्वो/ए.सी. बसों का संचालन किया जा रहा है। शीघ्र ही छिंदवाड़ा से प्रदेश के अन्य जिलों के लिये वाल्वो बसों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।

परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों से जिला मुख्यालयों तक वाल्वो बसों का संचालन शुरू करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार जिला मुख्यालय से विकासखण्ड स्तर तक भी वाल्वो बसें चलाई जायेंगी। परिवहन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिये हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश