Posted on 17 Sep, 2025 12:58 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से बुधवार को इंदौर पहुंचे, जहां उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया। इंदौर एयरपोर्ट पर राज्य सरकार की ओर से स्वागत के लिये मनोनीत मिनिस्टर इन वेटिंग जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी का महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गवसांसद श्री शंकर लालवानी और सुश्री कविता पाटीदारविधायक श्री रमेश मेंदोलाश्री गोलू शुक्लाश्रीमती मालिनी गौड़ तथा श्री महेंद्र हार्डिया, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, डीजीपी श्री कैलाश मकवाना सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भी आत्मीय स्वागत किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी इंदौर से धार जिले के भैंसोदा के लिये हैलीकाप्टर से रवाना हुए।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश