Posted on 01 Mar, 2020 12:38 pm

अध्यात्म, जनसम्पर्क, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने पत्रकार श्री विश्वेशर दयाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पत्रकार श्री विश्वेश्वर दयाल शर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

साभारजनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​