Posted on 25 Nov, 2020 3:51 pm

निवाड़ी जिले की नगर परिषद ओरछा की फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। अंतिम मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 12 दिसंबर को किया जाएगा।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री डी.व्ही. सिंह ने जानकारी दी है कि फोटोयुक्त मतदाता सूची का नगर पालिका वार्ड और अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 21 नवंबर को हो चुका है। दावे-आपत्ति 28 नवंबर तक लिए जाएंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 5 दिसंबर तक किया जाएगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 12 दिसंबर 2020 को किया जाएगा।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश