Posted on 29 Dec, 2020 4:14 pm

राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान गायन एक जनवरी को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में

मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र -गीत 'वन्देमातरम' एवं राष्ट्र -गान 'जन गण मन' का गायन एक जनवरी 2021 को प्रात: 11 बजे किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत वन्देमातरम एवं राष्ट्र गान जन गण मन का आयोजन पटेल पार्क में किया जाता है। 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश